मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना पाजिटिव मचा हडकंप


मध्यप्रदेश से बड़ी खबर  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पोजिटिव हो गए हैं। सीएम शिवराज की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको तुरंत अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इस खबर से पूरे देश में और भाजपा पार्टी में खलखली मच गई है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि उनसे संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टेस्ट करा लें और निकट संपर्क वाले क्वारैंटाइन हो जाएं।
बता दें, तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
मध्यप्रदेश सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को ट्वीट करके खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुद को क्वारैंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा ।
आगे कहते हुए- मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरासी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले, वह अपना टेस्ट करवा लें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ