धर्मेन्द्र निषाद बने कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, पिछड़ों में हर्ष




जौनपुर। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने पहली बार पिछड़े वर्ग किसी कार्यकर्ता पर भरोसा जताते हुए उसे कोषाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। कांग्रेस के इस निर्णय से पिछड़े वर्ग के लोगों में खासा उत्साह कांग्रेस के प्रति नजर आने लगा है। जी हां कांग्रेस के लिए लगातार संघर्ष रत कार्यकर्ता धर्मेन्द्र निषाद को पार्टी ने जिला कोषाध्यक्ष बनाया है। इसके लिए पिछड़े वर्ग के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।
पद पाने के पश्चात श्री निषाद से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। धर्मेन्द्र निषाद को कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस जनों सहित तमाम जनपद के प्रबुद्ध जनो ने बधाई ज्ञापित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ