कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जाने प्रशासन ने क्या किया है व्यवस्था



जौनपुर ।  जनपद में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है जिलाधिकारी के निर्देशन में विभिन्न टीमें कोरोना संक्रमण को मात देने में जुटी है। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड केयर सेंटर पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 215 बेड, आश्रम पद्धति विद्यालय, मटियारी में 400 बेड का एल-1 हॉस्पिटल, ट्रामा सेंटर हौज में 26 बेड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहेटी में 50 बेड का एल-2 हॉस्पिटल बनाया गया है जहां वेंटिलेटर की भी सुविधा सुनिश्चित की गई है। जनपद के महिला अस्पताल में 10 आईसीयू बेड वेंटिलेटर एवं एचएफएनसी सुविधा तथा 90 ऑक्सीजनयुक्त बेड के साथ एल-2 हॉस्पिटल 25 अगस्त से प्रारंभ हो जाएगा। कोविड धनात्मक मरीजों के लाने-ले जाने हेतु 30 ऑक्सीजनयुक्त एवं 3 एएलएस एंबुलेंस कार्यरत हैं। मरीजों के लिए सभी कोविड अस्पतालों में गुणवत्तापूर्वक भोजन, नाश्ता दिया जा रहा है तथा साथ ही अखबार एवं टीवी की व्यवस्था की गई है।
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 1773 तथा नगरीय क्षेत्रों में 320 सर्विलांस टीमें घर-घर जाकर जांच कर रही है। जनपद में चिन्हित लगभग 39000 व्यक्तियों जो मधुमेह, ब्लडप्रेसर, गुर्दा रोग से ग्रसित हैं काएन्टीग्रेटड कोविड कमाण्ड एवं कंट्रोल रूम से मानिटरिंग एवं जांच की जा रही है। 05 मोबाइल टीमें मजिस्ट्रेट के परिवेक्षण में सभी विकास खण्डों, नगर पालिका/नगर पंचायतों में लगातार एन्टीजेन किट से कोरोना जांच कर रही है। कलेक्ट्रेट में ई-डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में इंटीग्रेटेड कोविड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो 24 घण्टे चालू है। जहां से फैसिलिटी में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम फोन द्वारा लिया जा रहा है। संक्रमण से बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत एवं जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ