राजीव कुमार बने नये चुनाव आयुक्त जाने कब पदभार ग्रहण करेंगे


पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। वह अशोक लवासा की जगह लेंगे। लवासा ने मंगलवार को चुनाव आयुक्त के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं।

विधि मंत्रालय ने इसको लेकर अधिसूचना में जारी कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक राष्ट्रपति चुनाव आयुक्त के पद पर राजीव कुमार की नियुक्ति से प्रसन्न हैं। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति उसी समय से प्रभावी होगी जब से अशोक लवासा का इस्तीफा प्रभावी माना जाएगा। इस समय सुनील अरोड़ा भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं। अशोक लवासा के अलावा दूसरे चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा हैं।


राजीव कुमार को प्रशासनिक क्षेत्र में 30 साल से ज्यादा का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने बीएससी और एलएलबी के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। बीते साल जुलाई में राजीव कुमार वित्त सचिव नियुक्त किए थे और इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल खत्म हो गया था।

गौरतलब है कि चुनाव आयुक्त का पद छोड़ने वाले अशोक लवासा अगले महीने एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी संभालेंगे। लवासा की नियुक्ति 2018 में चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में की गई थी। लवासा वही चुनाव आयुक्त हैं जिन्होंने पिछले साल के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण को क्लीन चिट दिए जाने पर असहमति जताई थी।


चुनाव आयोग ने चुनाव आयुक्त के रूप में लवासा की नियुक्ति 2018 के जनवरी महीने में की गई थी। 62 साल के लवासा 1980 बैच के रिटायर आईएएस अफसर हैं‌ और वे मुख्य चुनाव आयुक्त बनने के भी दावेदार थे। लवासा को पिछले महीने एडीबी में उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया था और अपना नया कार्यभार संभालने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेज दिया। उनका इस्तीफा बुधवार को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस