अपराधियों के साथ कोरोना संक्रमितो को खोजेगी पुलिस,32 मरीज हुए लापता


 जौनपुर । जनपद की पुलिस को अब अपराधियो के साथ कोरोना पॉजिटिवो को खोजने और  गिरफ्तार करने के लिए हलकान होना पड़ेगा। ऐसा आदेश जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिया गया है। खबर है कि जिले में 32 कोविड -19 के मरीज टेस्ट कराते समय अपना पता और मोबाइल नम्बर गलत अंकित करा दिया था  और अब दर्ज कराये गये पते पर नहीं मिल रहे है कहां लापता हैं पता नहीं चल रहा है।  उन सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है । डीएम ने इन मरीजों का पता लगाने एवं एफआईआर दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है । एसपी ने सभी मोबाइल नम्बरो को सर्विलांस पर लगवाकर  सभी सम्बधित थानेदारो को आदेश दिया कि जल्द से जल्द इन मरीजों के खिलाफ कार्यवाही किया जाये  ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ