ग्राम प्रधान मस्तू राय के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की शोक संवेदना"


 जौनपुर।  जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के महासचिव व विधानसभा सदर प्रभारी नीरज राय के पिता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जय प्रकाश राय उर्फ मस्तू का सोमवार की रात हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया तथा रामघाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया।श्री मस्तू राय ग्राम सभा सरैया विकास खण्ड धर्मापुर के मौजूदा ग्राम प्रधान थे।श्री राय के दिवंगत होने की सूचना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपना शोक संदेश पत्र अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी फैसल हसन तबरेज के माध्यम से प्रेषित कर गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट किया है।रामघाट जौनपुर पर श्री मस्तू राय के अन्तिम संस्कार में पहुचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालो में प्रमुख रूप से विकास तिवारी,पंकज सोनकर,विशाल सिंह,आजम जैदी,सत्यवीर सिंह,प्रवीण सिंह,सरवर अहमद,मुन्ना पाण्डेय,नेसार इलाही,ज्ञानेश सिंह,संदीप सोनकर,सद्दाम समसाद, शिव राय,इकबाल आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस