हाई कोर्ट तीन दिन लिए हुईं बन्द



प्रयागराज : कोरोना संकट के बीच भले ही अनलॉक का तीसरा चरण शुरू होने वाला है लेकिन महामारी के प्रकोप के चलते उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट 3 दिन के लिए बंद कर दी गयी।  आज सोमवार 17 अगस्त से 19 अगस्त तक हाई कोर्ट बंद रहेगी। इस दौरान कोर्ट में शारीरिक रूप से मुकदमों का दाखिला तक नहीं होगा। हालाँकि केवल अतिआवश्यक मामलों की ही सुनवाई हो सकती है। बता दें कि प्रयागराज प्रधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश और लखनऊ पीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति ही इस दौरान अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई कर सकेंगे।

दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। 17 से 19 अगस्त तक इलाहाबाद हाई कोर्ट को बंद रखने का एलान हुआ है। ये फैसला मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने प्रशासनिक समिति की सर्वसम्मति से लिया है। बता दें कि इस बाबत हाई कोर्ट बार एसोसिएशन और अवध बार एसोसिएशन ने इलाहबाद हाई कोर्ट से अनुरोध किया था।


फ़िलहाल इस पर अधिसूचना जारी करते हुए पूर्व में जारी आदेश को संशोधित कर दिया गया है। फैसले की जानकारी निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी। वहीं बताया गया कि कोई बहुत महत्वपूर्ण मामला आने पर प्रयागराज प्रधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश और लखनऊ पीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति ही मामलों की सुनवाई कर सकेंगे।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सप्ताह भी इलाहाबाद हाई कोर्ट व लखनऊ खंडपीठ को बंद किया गया था। कोर्ट में 17 अगस्त से काम होना था, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की भयावह स्थिति को देखते हुए कोर्ट को तीन दिन और बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ