आम आदमी पार्टी ने मनाया केजरीवाल का जन्म दिवस


जौनपुर । जिला मुख्यालय पर आम आदमी पार्टी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन मनाया गया इस मौके पर  प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया की देश मे बढ़ती कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप की चर्चा करते हुए बताया इसकी भयावहता को देखते हुए सरकार ने  गांव गांव मे तथा हर ब्लाक पर एक एक आक्सी मीटर दिया है  । जिससे लोगो की कोरोना जाँच हो सके।और त्वरित रूप से लोग अपने आप को इस महामारी से बचा सके ।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अनुराग मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुए जन्म दिन दिवस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव आलोक राजभर ने किया।
इस मौके पर बरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना , पंचायत अधिकारी सोम कुमार वर्मा, जिला सचिव डॉ अमित श्रीवास्तव ,अनुराग मणि त्रिपाठी जिला कार्यकारिणी सदस्य अश्वनी श्रीवास्तव ,प्रदीप मिश्रा,रियाजुल हक़ आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ