मुर्मू हटे, मनोज सिन्हा बने जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल



पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज सिन्हा को जम्मू और कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। गिरीश चंद्र मुर्मू ने बुधवार शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह राष्ट्रपति भवन की तरफ से मनोज सिन्हा की नियुक्ति की घोषणा की गई।

आपको बता दें कि जीसी मुर्मू की गिनती भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास अधिकारियों में होती रही है। 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे एक साल पूरा हुआ है, इसी बीच बुधवार शाम को अचानक जीसी मुर्मू के इस्तीफे की खबर आई थी। मुर्मू का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

यहां बता दें कि मनोज सिन्हा गाजीपुर के रहने वाले है। वह यहां से सांसद भी हैं। उनकी गिनती पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरों में होती हैं।


मनोज सिन्हा, 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए थे, जिसे उनके राजनीतिक जीवन की एक बड़ी असफलता माना जाता है। मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री बनाये गये थे और उनके पास रेलवे के राज्यमंत्री और संचार राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का कार्यभार था।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2017 के विधानसभा चुनाव में जब बीजेपी को बंपर जीत हासिल थी, तब मनोज सिन्हा यूपी के म सीएम पद की रेस में सबसे आगे थे। उस वक्त वो दिल्ली से वाराणसी पूजा करने पहुंच गए थे और उस समय ऐसी अटकलें तेज हो गई थी वो ही सीएम पद की शपथ लेंगे।

जबकि ऐसा हुआ नहीं, बीजेपी की ओर से योगी आदित्यनाथ को यूपी का सीएम बनाया गया। मनोज सिन्हा के बारे में ऐसी चर्चाएं होती हैं कि वे पीएम नरेंद्र मोदी के सबसे विश्वासपात्र नेताओं में से एक हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस