शहर की सात दुकानों में एक सप्ताह के लिए लगा ताला


  

जौनपुर।  जनपद मुख्यालय पर दुकान दारो द्वारा शासन की गाइड लाइन का पालन न करने की जिला सूचनाधिकारी की रिपोर्ट पर आज जिलाधिकारी ने ओलंदगंज एवं जहांगीराबाद मुहल्ले के सात दुकानों को एक सप्ताह के लिए बन्द करने का आदेश जारी किया है। 
इसमें सिंह मेडिकल स्टोर जहांगीराबाद, दीपांशु ड्रेसेज जहांगीराबाद,मोती ड्रेसेज ओलंदगंज, बाबा जी  केराना ओलंदगंज फल वाली गली, सैमसंग म्यूज़ियम जेपी होटल, मीसम मोबाइल जेपी होटल, आशीष मोबाइल ओलंदगंज दुकानें शामिल है। 
जिलाधिकारी ने हिदायत दी है कि शासन की गाइड लाइन का पालन न करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस