वरासत दर्ज कराने का अभियान चलेगा अब 30 सितम्बर तक - सी आर ओ




जौनपुर । अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी ने बताया कि आम जनता की सुविधा हेतु मृत खातेदारों के वारिसों का नाम खतौनी में दर्ज कराने हेतु 23 सितंबर से 25 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया गया था। उक्त अभियान की प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा यह अभियान 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। अभियान में लेखपाल गांव में जाकर खतौनी पढे़गें तथा जिन खातेदारों की मृत्यु हो गई है, उनके वारिसों का नाम खतौनी में दर्ज कराने हेतु प्रपत्र आर सी 9 में उनके आवेदन लेकर ऑनलाइन कराएंगे तथा राजस्व निरीक्षक उस पर विधिक रूप से जांच करने के उपरांत आदेश पारित करेंगे। राजस्व निरीक्षक द्वारा पारित आदेश को कंप्यूटर में फीड करा कर उसकी खतौनी निकालकर खतौनी की प्रतिलिपि संबंधित किसान के हाथों में गांव में जा कर दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस