गांव की बेटी ने बढ़ाया गांव का मान - जगदीश नरायन राय


जिले की बेटी महिमा को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, बधाई देने वालों का लगा तांता।  

जौनपुर। जिले के धर्मापुर विकास खंड का कबीरुद्दीनपुर गांव आज एक बार फिर से सूर्खियों में आ गया , जब गांव के मूल निवासी राजेश विश्वकर्मा की बेटी महिमा विश्वकर्मा का दाखिला इग्लैंड की आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर आजमगढ़ रोड पर स्थित यह गांव पहली बार तब खबरों में आया था, जब इस गांव के मूल निवासी जगदीश नारायण राय ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद संभाला था,आज इसी गांव की बेटी महिमा को आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला तो गांव तथा जनपद के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । महिमा आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी  से बायो मेडिकल साइंस की पढ़ाई करेंगी। महिमा के पिता राजेश लंदन में फर्नीचर का कारोबार करते हैं। बेटी का आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिलने की जानकारी राजेश ने यहां गांव में रह रहे अपने छोटे भाई दिनेश को फोन पर दी । इस खबर से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। गांव निवासी  पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय, विश्वकर्मा समाज के जिलाध्यक्ष केके विश्वकर्मा सहित गांव के तमाम लोगों ने महिमा को इस सफलता के लिए बधाई दी, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि गांव की बेटी ने हम सब का मान बढा़या है, हमें  बेटी महिमा विश्वकर्मा की सफलता पर खुशी और गर्व है।  उम्मीद है कि, और बेटियां भी महिमा की कड़ी मेहनत, लगन से सीख लेकर अपना मुकाम बनाऐंगी और परिवार, गांव, जनपद के साथ ही साथ प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर खुद को स्थापित कर महिला सशक्तिकरण की अवधारणा को चरितार्थ करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ