हौसला बुलंद बदमाशो ने प्रधान गोली मार कर हत्या कर हुए फरार, पुलिस पीट रही है लीक



जौनपुर ।  जनपद मुख्यालय से लगभग 40किमी दूर स्थित थाना सरपतहां क्षेत्र के गलगला बाजार में हौसलाबुलंद बदमाशों ने एक ग्राम प्रधान को गोलियों से भून डाला ,  घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने लखनऊ-बलिया हाइवे को जाम कर दिया। सीओ शाहगंज मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन  परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हत्या को गांव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार अमारी गांव निवासी बसंतलाल गांव के प्रधान हैं। वह गांव से लगभग  तीन किमी दूर गलगला शहीद बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। गुरुवार की रात वह क्लीनिक में गांव के रामतीर्थ शर्मा के साथ बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे और सीधे क्लीनिक में घुस गए। रामतीर्थ के मुताबिक तीनों बदमाशों के चेहरा ढके हुए थे। एक बदमाश ने उसका हाथ और मुंह बंदकर दिया। 

सामने बैठे प्रधान की कनपटी पर तमंचा सटाकर ताबड़तोड़ तीन फायर की। गोली लगते ही प्रधान मौके पर ही गिर पड़े। तीनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। डरे-सहमे रामतीर्थ ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव को क्लीनिक के अंदर बंदकर दिया और सामने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।


जाम से लखनऊ-बलिया हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे, एसओ पंकज पांडेय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर शव कब्जे में लेने की कोशिश की।

ग्रामीण हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात एसपी राजकरन नैय्यर भी घटनास्थल पर पहुंचे। वाराणसी जोन के एडीजी, आईजी ने भी फोन से घटना के बारे में जानकारी ली। रात  11 बजे तक जाम खत्म नहीं हुआ था। पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मौके से 315 बोर के तीन कारतूस भी बरामद हुए हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ