दिल्ली जाने के लिए एक ट्रेन और जनपद को मिली



 जौनपुर। बलिया से चल कर  गाजीपुर  जौनपुर होते हुए  प्रयागराज के रास्ते  नई दिल्ली के लिए एक नई ट्रेन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा के प्रयासों से मिल गयी है। रेलवे बोर्ड के निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट  रेलवे बोर्ड लखनऊ जोन के सलाहकार सदस्य रेल महामहिम के प्रति हार्दिक आभार  ज्ञापित ककिया है । महामहिम श्री सिन्हा जी के प्रयासों से रेलवे द्वारा दिया गया जौनपुर के जनमानस का सम्मान है। 21 सितंबर से इस ट्रेन का परिचालन हो रहा है यह ट्रेन  मंगलवार बृहस्पतिवार व शनिवार को 2:10 बजे दिन में बलिया से चलकर 3:10 पर गाजीपुर 4.10 पर जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी और प्रयागराज होते हुए सुबह 6:25 पर दिल्ली पहुंचेगी।  ट्रेन  सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सायं 6:25 पर दिल्ली से चलकर दूसरे दिन सुबह 8 बजे जौनपुर जंक्शन पहुचेगी 9:10 बजे दिन गाजीपुर होते हुए 10:10 बजे बलिया पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ