पत्रकारिता की आड़ में तमाम गलत कार्यो में लिप्त पत्रकार की तलाश है जौनपुर सहित मध्य प्रदेश की पुलिस को

   

जौनपुर। पत्रकारिता की आड़ में तमाम तरह के गलत कार्यो में संलिप्तता अमन ग्रुप आफ इंडिया के कथित डायरेक्टर मेंहदी हसन सामिन को जनपद जौनपुर की पुलिस सहित मध्य प्रदेश के ग्वालियर की पुलिस भी जोर शोर से तलाश रही है। हलांकि अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है और पत्रकारिता छोड़ छिप गया है। 
यहाँ बतादे कि कि बीते दिवस जौनपुर में ताजिया मामले को लेकर मेंहदी हसन सामिन के द्वारा शोसल मीडिया फेसबुक पर जिले के शीर्ष अधिकारी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी किया गया था। जिसे संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस ने आई टी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। मुकदमा पंजीकृत होने की भनक लगते ही सामिन घर छोड़ कर गायब हो गया। हलांकि की बीती रात को कोतवाली पुलिस शहर कोतवाल संजीव मिश्रा के नेतृत्व में सामिन के मकान बारादुअरिया एवं किला के पास छापेमारी किया लेकिन सफलता हाथ इसलिए नहीं लगी कि मेंहदी घर से फरार हो गया था। पुलिस का दबाव बना है कि मेंहदी हसन सामिन जल्द पुलिस हिरासत में आ सके। 
इतना ही नही पत्रकारिता की आड़ में ठगी करने वाले इस पत्रकार मेंहदी हसन सामिन की तलाश इन दिनों तेजी से मध्य प्रदेश ग्वालियर के थाना मुरार की भी पुलिस तलाश कर रही है। वहां थाने में सर्राफा व्यवसायी विनोद सोनी नामक व्यक्ति ने 1.49 करोड़ रूपये की ठगी एवं धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कथन है कि  यतेन्द्र श्रीवास्तव नामक व्यक्ति के माध्यम से उप्र के जनपद जौनपुर मुहल्ला बारादुअरिया निवासी मेंहदी हसन सामिन से हुईं। सामिन खुद को अमन ग्रुप आफ इंडिया का डायरेक्टर बताते हुए कहा कि नीति आयोग में उसकी अच्छी पकड़ है। 
कौशल विकास योजना के तहत बड़ा प्रोजेक्ट दिला सकता है। इसके लिए जौनपुर स्थित अपने तमाम बैंक के खातों में 1.39 करोड़ रुपए जरिए बैंक मंगाये और 10 लाख रुपये यतेन्द्र श्रीवास्तव को दिलाया इस तरह कुल 1.49 करोड़ रुपए की ठगी कर लिया। काम न होने पर पैसे की मांग किया तो आज कल करता रहा ।जब खुद जौनपुर जाकर सच पता किया तो पता चला कि मेंहदी तो एक ठग है उसके पास ऐसा कुछ नहीं है कि पैसा मिल सके।
इसके बाद सोनी ने पूरी घटना का हवाला देते हुए थाना मुरार में ठगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा पंजीकृत करनें के बाद अब वहां की भी पुलिस मेंहदी हसन सामिन की तलाश इन दिनों तेजी से कर रही है। हलांकि वह वहां की भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस पूरी घटना को ग्वालियर से प्रकाशित समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ