महामारी के समय पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता अतुलनीय सेवा किया - उपेन्द्र तिवारी



 जौनपुर। भाजपा जौनपुर द्वारा लॉक डाउन के दौरान की गई जनसेवा पर आधारित "सेवा ही संगठन है" ई- बुक का वर्चुअल विमोचन प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।  वर्चुअल विमोचन का आयोजन मे सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में एवं भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, ई बुक का विमोचन करते हुए प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जौनपुर या उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण भारत में इस महामारी के दौरान, परेशान, हैरान दुखी, गरीब मजदूर, किसान और सभी जरूरतमंदों की सेवा कर एक अतुलनीय मिसाल कायम की है। विपक्ष जहां एक ओर राजनीति करती नजर आई वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा का कार्य किया, ई बुक भविष्य में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं देश दुनिया के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगी, भारतीय जनता पार्टी केवल सत्ता के लिए ही नहीं वरन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत को अमल करते हुए अंतिम छोर पर बैठे वंचित, शोषित व्यक्तियों तक उनकी जरूरतों को पूरा करने में लगे रहने का  कार्य करते रहे। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि करोना जैसी वैश्विक महामारी ने जब पूरे विश्व के साथ-साथ भारतवर्ष को भी अपनी चपेट में लिया तब तमाम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया तब उस समय भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पूरे मंडल में इस अवधि में सेवा कार्य करते हुए लगभग 2,25,180 प्रवासी मजदूरों और आम गरीब जरूरतमंद लोगों में 1,27,510 बने बनाए भोजन के पैकेट बांटी गई, 14750 से भी अधिक राशन किट बांटे गए, 97,670 से भी ज्यादा मास्क और सैकड़ों सेनिटाइजर वितरित किए गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 105000 से भी अधिक आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करवाएं, इतना ही नहीं पीएम केयर्स फंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आग्रह करके 4671 लोगों द्वारा 47,36,903 रुपए का योगदान भी करवाया ।  इस कार्य में पूरे जनपद जौनपुर से 1695 कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया । उक्त वर्चुअल कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा  ने किया, कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरन्द्र  सिंघानिया, संतोष सिंह, जिला महामंत्र पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्य, रामसूरत बिन्द, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह "राजू दादा", अभय राय, राज पटेल, विजय लक्ष्मी शाहू, धनञ्जय सिंह, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह जी के साथ सभी मण्डल प्रभारी और मण्डल अध्यक्ष जुड़े रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस