दिन दहाड़े धार दार हथियार से युवक की हत्या से इलाके में दहशत



जौनपुर। जनपद के थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित ग्राम देवरामपुर में आज सुबह दिन दहाड़े बदमाशो ने गांव के 45वर्षीय उमा शंकर यादव की धार दार हथियार से हत्या कर भागने में सफल रहे हैं। 
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सहित बदलापुर की पुलिस मौके पर पहुंची है। इस संदर्भ में घटना के कारण के बाबत थाना प्रभारी से जानकारी चाही गयी तो उन्होंने अनभिज्ञता जताया है और कहा घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छान बीन में जुटी है। साथ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजा गया है।  
दिन दहाड़े वह भी धार दार हथियार से हत्या किया जाना जिले की कानून व्यवस्था को सवालों के कटघरे में खडा करता है। इस घटना से पूरे इलाके में जहां दहशत कायम है वहीं पर पूरा गांव गमजदा है।

Comments

  1. जिले में हत्या लूटपाट एवं दलाली चरम पर प्रशासन सिर्फ नियंत्रण के दावे ही कर रहा है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस