न्याय चला निर्धन से मिलने योजना के तहत जेल बन्दीयों को विधिक जानकारी



जौनपुर । न्याय चला निर्धन से मिलने के नारे के साथ उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में बन्दियों को विधिक जानकारी वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए प्रदान किया गया। साथ ही जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। मो0 फिरोज, सिविल जज सी0डि0/प्रभारी सचिव, द्वारा बन्दियों को मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जानकारी प्रदान करायी गयी, महिला बन्दियों के लिए नालसा द्वारा चलायी जा रही योजना के बारे मे बताते हुए कहा कि राज्य विधिक सेवा  प्राधिकरण के निर्देशानुसार उनके मुकदमों की अद्यतन स्थिति की जानकारी, साथ ही साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गरीब, असहाय एवं अक्षम व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान कर विधिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। अपनी समस्याओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करावे ताकि समय से उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जा सके। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु कोविड-19 के नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक, अन्य सहकर्मी, जेल पीएलवी एवं पुरूष व महिला बन्दीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस