मुख्य राजस्व अधिकारी ने जागरूकता रथ को किया रवाना

 
जौनपुर  तृतीय त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन उद्घाटन मुख्य राजस्व अधिकारी राज कुमार द्विवेदी द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता  रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने एवं कोविड-19 से बचाव हेतु जानकारी दी एवं कोविड-19 के बचाव व सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पम्पलेट, स्टीकर, हैण्डबिल का जनमानस में वितरण कराया गया। उक्त के पश्चात ग्रामीण क्षेत्रों में सद्भावना पूर्ण ढंग से हेलमेट एवं सीटबेल्ट की चेकिंग की गयी जिमसें हेलमेट व सीटबेल्ट को न पहनने वाले चालकों को सड़क सुरक्षा से जुडी हुई व कोविड-19 के बचाव की वीडियों को दिखाया गया। उक्त अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), जौनपुर एस0पी0 सिंह, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ सहायक जय सिंह, वरिष्ठ सहायक कुतुबुद्दीन, कनिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ सहायक अमित कुमार के साथ समस्त प्रवर्तन कर्मी मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस