इस्लाम आज जिन्दा है कर्बला में हजरत इमाम हुसैन व साथियों की शहादत से - मौलाना जेनान असगर



जौनपुर:नगर के बलुवाघाट के मीर सैय्यद अली इमामबाड़ा में रविवार को मजलिस-ए-बरसी मरहूम सैय्यद इक़बाल क़मर सम्पन हुई।मजलिस को खेताब करते हुए दिल्ली से आये मौलाना जेनान असग़र मौलाई ने कहा कि इस्लाम आज जो ज़िंदा है वो कर्बला में हज़रत इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत की वजह से है। 1400 साल पहले यज़ीदी हुकूमत ने इमाम के पूरे परिवार के साथ जो ज़ुल्म किया उसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया था। लेकिन इमाम हुसैन व उनके परिवार वालो ने हक़ का साथ देने के लिये अपना सर कटवा दिया पर इस्लाम को झुकने नही दिया।उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग इस्लाम की दूसरी तसवीर दुनिया के सामने पेश कर रहे है हमें उनसे सतर्क रहने की ज़रूरत है, क्योंकि की इस्लाम ने हमेशा मानवता को बचाने व लोगो की मदद करना सिखाया है ,बेगुनाहों का खून बहाना नही।इससे पूर्व पेशखानी सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी,मेंहदी शीराज़ी व तनवीर जौनपुरी ने किया।सोज़खानी गौहर अली ज़ैदी व उनके हमनवां ने पढ़ा।अंजुमन गुलशन ए इस्लाम बाजारभुवा ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़ कर माहौल गमगीन कर दिया।संचालन कामिल ने किया व आभार सैय्यद अंजार क़मर व सैय्यद हसनैन कमर "दीपू" ने प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस