विधायक पर चली गोली बाल बाल बचे, पुलिस घटना के स्वरूप को घुमाने में लगी, जांच जारी


देवरिया: देवरिया में सलेमपुर के भाजपा विधायक काली प्रसाद की गाड़ी पर बदमाशो  द्वारा फायरिंग की खबर है। खुद विधायक ने एसपी को फोन कर इसकी जानकारी दी। विधायक की गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया है। विधायक सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना ने जहां कानून व्यवस्था की पोल खोला है वही एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब जन प्रतिनिधि असुरक्षित है तो आम जनता का हश्र क्या होगा सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

सोमवार की देर शाम मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस में शामिल कुछ मनबढ़ बदमाशो ने फायरिंग कर दी। विधायक काली प्रसाद सोमवार की शाम करीब 7 बजे चकरवा बहोरदास गांव में भाजपा कार्यकर्ता रविंद्र श्रीवास्तव के घर गए थे। उनके साथ पिंडी का रहने वाला उनका ड्राइवर रमेश यादव और विधायक के गांव देवकली के ही रहने वाले उनके सहायक भोला भी थे।

विधायक रविंद्र श्रीवास्तव से मिलकर रात्रि में  करीब 8 बजे वापस लौट रहे थे। भरौली-सलेमपुर मार्ग पर बरसीपार गांव के पास सामने से गुजरते वक्त पीछे से मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मूर्ति विसर्जन में जा रहे कुछ युवकों द्वारा फायरिंग की गई। हालांकि कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पटाखे की आवाज को विधायक गोली बता रहे हैं।

लेकिन सवाल यह है कि पटाखे से लग्जरी गाड़ी का शीशा कैसे फूट सकता है। खैर, घटना में विधायक व उनके साथ मौजूद किसी को भी चोट नहीं आई है। विधायक ने गाड़ी पर फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ श्री यस त्रिपाठी और कोतवाल नवीन कुमार मिश्र मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश कर रही है।
एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र के अनुसार मूर्ति विसर्जन करने जा रहे कुछ युवक पटाखा आदि फोड़ रहे थे। उसी दौरान विधायक की गाड़ी उधर से गुजरी और घटना हो गयी। इस तरह पुलिस घटना के स्वरूप को घुमाने के प्रयास में है। जबकि विधायक के अनुसार किसी ने उनकी गाड़ी पर फायरिंग किया है। सच की जांच के लिए सीओ को निर्देशित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस