खेलकूद से शारीरिक और मानसिक दोनों का होता है विकास - जगदीश नारायण राय


जौनपुर । ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा जलालपुर में आयोजित फुटबॉल, दौड़ आदि खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के पश्चात  बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थिति जनो को सम्बोधित करते हुए  पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण  ने कहा कि खेलकूद से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है ।  स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है । अतः खेलकूद बेहद जरूरी है ,खेलकूद से व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा रहता है, स्वस्थ व्यक्ति ही देश व समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है । 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नवनीत यादव बिट्टू पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टीडी कॉलेज ने कहा कि खेलकूद हमारी सभ्यता और संस्कृत से भी जुड़ा है इससे स्वास्थ्य अच्छा रहता है।  विशिष्ट अतिथि अच्छे लालयादव पूर्व  प्रधानाचार्य  ने खेलकूद को आवश्यक बताया इस मौके पर मानिक प्रसाद यादव, पंचम यादव, दिनेश यादव,बच्चा लाल यादव ,जयप्रकाश यादव ,विकास यादव, रविशंकर यादव, सौरव यादव ,सुजीत यादव ,अनिकेत यादव, सहित बड़ी  संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य जन  उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ