फिर दलित पर दबंगो का कहर, न्याय पाने के लिए पुलिस की चौखट पर एड़ियां रगड़ रही है पीड़िता


जौनपुर। दबंगो के उत्पीड़न की शिकार गरीब दलित विधवा विगत एक सप्ताह से अपने साथ घटित घटना के लिये न्याय पाने के लिये थाना पुलिस एवं उच्चाधिकारियों की चौखट पर एड़ियां रगड़ रही है लेकिन किसी भी स्तर से दबंगो के खिलाफ किसी तरह की कार्यवाही का न होना पुलिस प्रशासन को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रहा है। 
घटना के बाबत शोसल मीडिया पर वायरल वीडियो से स्पष्ट हो रहा है दबंगो ने दलित महिला के साथ जमीनी विवाद को लेकर किस तरह की मारपीट एवं उत्पीड़न किया है लेकिन इलाके की थाना पुलिस पीड़िता के साथ न्याय करने कै बजाय थाने से डांट कर भगा दिया क्योंकि उसे इस गरीब से कुछ धन मिलने की संभावना नहीं है। 
यहाँ बतादे कि कि तहसील केराकत स्थित थाना चन्दवक क्षेत्र के ग्राम बलुआ विजयीपुर की यहाँ की निवासिनी दलित कुमारी देवी विधवा स्व. प्रभुदयाल की जमीन पर गांव के कुछ दबंगो की नजर गड़ गयी। विगत 3नवम्बर 20 को दबंग समाधीन, सलीम, आदि कई लोगों ने गरीब दलित की जमीन पर कब्जा करने गये थे। दलित विधवा ने उन्हें रोका तो उपरोक्त दबंग अपने साथ महिलाओं को लेकर दलित महिला को मारने पीटने लगे यहाँ तक कि उसके कपड़े आदि फाड़ कर उसे नंगा करने का भी कुत्सित प्रयास किया। पूरी घटना को एक पड़ोसी ने वीडियो मे कैद कर लिया। 
पीड़िता ने घटना के बाबत थाना चन्दवक में पहुंच कर पूरी घटना के संदर्भ में लिखित तहरीर दिया। जिसमें महिला ने मारपीट के साथ अपने गले में पहनी एक चांदी की चैन छीनने का भी आरोप लगाया था। पीड़िता ने समाधीन ,सलीम व  शाहजहाँ सहित चार लोगों को नामजद किया है। 
पीड़िता ने तहरीर मे कहा है कि सभी लोग घर में घुस कर मारे पीटे और कपड़े फाड़ कर अर्ध नग्न कर दिया था। थाना प्रभारी चन्दवक पीड़िता के साथ न्याय करने कै बजाय उसे थाने से डांट कर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि थानेदार दबंगो से मिल गये है। पीड़िता ने इस घटना के बाबत न्याय पाने के लिये पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को भी पत्र भेजा है लेकिन किसी भी स्तर से इस दलित को न्याय नहीं मिल सका है। 
जो भी हो लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पुलिस के भ्रष्ट चेहरे को उजागर किया है। सवाल यह उठता है कि इस गरीब दलित महिला के साथ न्याय हो सकेगा अथवा धन बल के आगे न्याय घुटनों के बल नतमस्तक हो जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ