गोकुल घाट पर मनाया गया देव दीपावली महोत्सव



 जौनपुर । आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित  गोकुल घाट पुरानी बाजार मे देव दीपावली महोत्सव का आयोजन संस्था के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें स्वच्छ के गोमती अभियान के तहत हजारों दीपों को जलाया गया तथा उसमें गंगा गोमती के गीत विद्वानों द्वारा किया गया तथा सरस्वती आरती भी  किया गया तथा मां आदि गंगा की आरती उतारी गई वही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा  घाट पर  खूबसूरत  रंगोली बनाई गई  जो  आकर्षण का केंद्र रही
 बाद में संस्था के पदाधिकारियों ने रंगोली बनाने वाले  बच्चों को  पुरस्कृत किया कोरेना  महामारी को देखते हुए इस बार भव्य आयोजन नहीं किया जा सका किंतु  देव दीपावली महोत्सव के महासचिव मनीष गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्य चंदन साहू  सनी शौर्य और कपिल चौधरी व संस्था के संरक्षक  यादवेंद्र चतुर्वेदी ने भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आदि गंगा गोमती की महा आरती संपन्न किया 
इस दौरान श्रीकांत श्रीवास्तव  अधिवक्ता /पत्रकार ,कृष्णकांत, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ,मनोज कुमार, सुनीता श्रीवास्तव, डॉ अंजना श्रीवास्तव, महेश्वरी रवि सिन्हा एडवोकेट   आदि सम्मानित लोगों ने गंगा आरती में  भाग लिया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार संस्था के संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता समाजसेवी यादवेंद्र चतुर्वेदी ने व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ