राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने किया करंजाकला में मतदान



 जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक/शिक्षक एमएलसी निर्वाचन में राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने विकास खण्ड करंजाकला मतदान केंद्र पर  मतदान किया । मतदान के पश्चात मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है शिक्षकों के लिए तमाम कार्य किए हैं। डिग्री कॉलेज में जो अध्यापक संविदा पर पढ़ा रहे थे उन्हें विनियमितीकरण करने का बिल लाकर उनका विनियमितीकरण किया गया है। अब यह अध्यापक स्थायी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अभी विधान परिषद में सरकार का बहुमत नहीं है, इसलिए इस चुनाव को गंभीरता पूर्वक लड़ा गया हैं। विधान परिषद में बहुमत हो जाने से कोई भी बिल आसानी से पास किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने गरीबों, किसानों के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की जिससे उनके सामाजिक, आर्थिक जीवन में परिवर्तन हो सके। इन योजनाओं से गरीबों को लाभ मिला है। सरकार ने पुलिस, अध्यापक, ग्राम विकास अधिकारी सहित कई अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करके नौजवानों को नौकरियां दी है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि नौजवानों एवं गरीबों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायें। राज्य मंत्री गिरीश चंद यादव के साथ ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रमेश यादव, रविंदर मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, सुनील कुमार यादव, जनार्दन अस्थाना, अनिल यादव, जीतेंद्र यादव, राजीव सिंह, नितिन यादव ने भी मतदान किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ