बरसठी पुलिस के खिलाफ अधिवक्ता उत्पीड़न को लेकर वकीलों का प्रदर्शन ,जाने घटना का सच




जौनपुर। बरसठी पुलिस के खिलाफ जनपद मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ ने मोर्चा खोल दिया है। बीते बृहस्पतिवार से शुरू अधिवक्ताओं का आन्दोलन आज भी जारी रहा। न्यायालय में ताला बन्दी कराके अधिवक्ता संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी बरसठी एवं पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किये है ।अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दिया है कि जब तक पुलिस जनों के खिलाफ कार्यवाही नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। 

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव एवं संचालन महामंत्री आनन्द मिश्रा द्वारा किया गया ।आन्दोलन में पूर्व अध्यक्ष गण एवं  तमाम बरिष्ट अधिवक्ताओं ने भाग लिया है। आरोप है कि बरसठी पुलिस ने अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एवं उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है। 


इस घटना के बाबत एक वीडियो वायरल हुआ जो पुलिस जनों और अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय तथा परिवार के लोगों से बहस से जुड़ा हुआ है। वीडियो घटना की सच्चाई खुद ब खुद बयां कर रही है। जिसमें अधिवक्ता किस तरह से अधिवक्ता होने का धौंस देते नजर आ रहे है। पुलिस केवल थाने चलने की बात कर रही है। लेकिन इस घटना को लेकर अधिवक्ता संघ मुख्यालय पर ऐसा प्रदर्शन कर रहे है कि सारी गलती पुलिस की रही है। जो भी हो लेकिन पूरे मामले की गहन जांच की आवश्यकता है। ताकि सच के उपर चढ़ी चादर से पर्दा उठाया जा सकें। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस