सफलता के लिए स्वयं के गुणों की पहचान आवश्यक : प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रबंध अध्ययन संकाय के एच आर डी विभाग द्वारा आयोजित विशिष्ट ऑनलाइन व्याख्यान माला के क्रम में एम्पलॉबिलिटी एंड स्किल गैप्स विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के प्रबंध गुरु प्रो. देवेन्द्र पाण्डेय ने  कहा कि आज के वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक युग में रोजगार के अनेक अवसर हैं। भावी प्रबंधक अपने क्षेत्र विशेष में रोजगार हेतु  योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर सफलता हासिल कर सकते है। उन्होंने वर्तमान परिस्थितिजन्य उपजे संकट के दौर में रोजगार प्राप्ति हेतु आने वाली बाधाओं के दृष्टिगत उन्हें दूर करने के लिए व्यावहारिक टिप्स दिए।  कहा कि कोर्पोरेट जगत को विद्यार्थियों में सम्प्रेषण क्षमता, संख्यात्मक दक्षता एवं मनसिक चैतन्यता की जरूरत रहती है,  छात्रों को इन्हें विकसित करना चहिए।
 संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश डी पाथर्डीकर ने कहा कि वर्तमान समय में छात्रों के सर्वंगीण विकास में नियमित पठन-पाठन के अतिरिक्त इस प्रकार के आयोजन छात्रों की व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है, उन्होंने बदलते परिवेश में छात्रो में विश्लेषण क्षमता को विकसित करना चाहिए एवं सकारात्मक विचारों को अपनाने पर बल दिया I
कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत  अनुपम कुमार ने किया  | इस अवसर पर अवसर पर डॉ. रसिकेश, डॉ. कमलेश कुमार मौर्य, अभिनव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे I

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस