भारतीय जनता पार्टी का मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान की बैठक हुई सम्पन्न



  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और मतदाता प्रमुख की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सन्तबख्स सिंह ने बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाये तथा उनको पार्टी से जोड़ने की अपील करें उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार हमारे कई प्रत्याशी बहुत कम अंतर से हारे थे इसलिये अपने कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 नये वोटर जोड़े  ताकि अपना जो लक्ष्य है प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार वोटर नया बनाना है वो पूरा हो जाये। बैठक को अध्यक्षीय भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को फार्म भराकर मतदाता बनवाएं और यह कार्यक्रम मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर तक आयोजित कर नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। बैठक का संचालन मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान की जिला संयोजक पीयूष गुप्ता ने की और बैठक में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, उमाशंकर सिंह, अभय राय, मंडल प्रभारी गण सुरेंद्र प्रताप सिंह,  शशि मौर्य, रंजना सिंह, राकेश सिंह, पीयूषवर्धन सिंह, खुशबू सिंह, अंजना श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, विनोद मौर्या, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, राज केसर पाल, मदन सोनी, नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, शैलेश सिंह, चंद्रेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, महेंद्र बिंद, दिलीप शर्मा, वंश बहादुर पाल, रामस्वारथ बिंद, हृदय नारायण शुक्ला, भोला सिंह भीम, मतदाता सूची प्रमुख सत्यम सिंह, सतीश उपाध्याय, सिद्धार्थ सिंह, केशव कुमार तिवारी, खुशीराम मिश्रा, चिंताहरण शर्मा, राजेश गुप्ता, इमरान खान, प्रशांत रंजन सिंह, मनीष गुप्ता, संदीप पाठक, सुशील सोनी, महेंद्र चौहान, शिव प्रकाश चौबे, रमेश चंद्र पाल, अजय जयसवाल, जिला कार्य समिति सदस्य राजकुमार जायसवाल, विनय मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, हर्ष मोदनवाल, शुभम मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस