दस दिन से गायब महिला बच्चों का पता लगाने में पुलिस बरत रही है लापरवाही


जौनपुर। जनपद के थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित खेतरपाल गांव की निवासीनी सुमन पाल (28 वर्ष) पत्नी मनोज पाल अपने दो बच्चों यश पाल (7 वर्ष) एवं अंश पाल (5 वर्ष) के साथ विगत एक सप्ताह से अधिक समय से गायब है लेकिन आरोप है कि पुलिस इसे गम्भीरता से नहीं ले रही है। 
परिजनों के अनुसार पिछले 23 नवम्बर को बच्चों को दवा लेने के लिए
 वह खुज्झी मोड़ गयी थी जिसके बाद वह लापता है। लगभग सभी सगे-सम्बन्धियों, पड़ोसियों आदि के यहां खोजबीन किया गया लेकिन महिला सहित बच्चों का कुछ पता नहीं चला। 
बीते 25 नवम्बर को सुमन के पति मनोज द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है परंतु समाचार लिखे जाने तक उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। 
ऐसे में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा होता है? लोगों द्वारा यह कहा जा रहा है कि क्या गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज भर करना ही पुलिस का कार्य है या खोजबीन भी करेगी? जो भी हो पुलिस की कार्यशैली से जन मानस में खासा गुस्सा पुलिस के प्रति व्याप्त है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस