किसानों की सरकार को चेतावनी जल्द फैसला नहीं किया तो पूरे देश में ट्रेनें होगी ठप



कृषि कानून को वापस लेने के लिए किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के सिंघु आंदोलन कर रहे किसानों का आज 16वां दिन है। बता दें कि सरकार द्वारा कानून वापस लेनी की उम्मीद ना देखते हुए किसानों ने आंदोलन को और भी तेज करने की अंतिम चेतावनी दी है। किसानों ने ऐलान कर दिया है कि अगर सरकार की ओर से जल्द कोई फैसला नहीं आया, तो सभी किसान पूरे भारत में रेल ट्रैक पर प्रदर्शन शुरू करेंगे। इसके साथ ही किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करने की भी बात कही है, जिसे लेकर हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई है।

बता दें कि कृषि कानूनों के विरूद्ध किसानों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत सरकार और किसानों के बीच हुए बातचीत की जानकारी देते हुए बताया है कि अगर केंद्र सरकार हमारी 15 में से 12 मांगों पर सहमत है, तो इसका मतलब है कि कानून सही नहीं हैं। 12 मांगों पर सहमति बनने के बाद दाल में कुछ काला होने के कारण किसान नेता तीनों कानूनों को रद्द करने पर ही अड़े हुए हैं। किसानों ने ऐलान किया है कि वह दिल्ली-जयपुर हाईवे को जाम करेंगे। किसानों के इस ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस अलर्ट मोड पर है।


जानकारी के मुताबिक, किसानों ने आज से आंदोलन को और भी तेज करने का अंतिम चेतावनी दे डाला है। इक तरफ जहां किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे एनएच-48 ब्लॉक करने के ऐलान किया है, तो वहीं किसानों को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। बता दें कि दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी एनएच-48 पर मोर्चा संभालेंगे। तो वहीं , 12 दिसंबर को किसानों के साथ विभिन्न संगठनों द्वारा आंदोलन तेज करने के ऐलान पर जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था मुस्तैद रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस