किसानों के लिए ऋण माफी का सुनहरा अवसर


 जौनपुर भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा जौनपुर रूहट्टा द्वारा बैंक से किसानों द्वारा लिए गए ऋण पर विशेष छूट आई हुई है इस मामले में जानकारी देते हुए बैंक मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि यह योजना कृषि विकास भारतीय स्टेट बैंक से ऋण लेने वाले किसानों जिनकी आरसी कट चुकी है बट्टे खाते वाले किसान हैं इनकी ऋण माफी के लिए बैंक द्वारा विशेष अभियान ऋण समाधान 2020 21 चलाया जा रहा है इसमें किसानों द्वारा जमा की गई राशि के आधार पर कम से कम 30% व अधिक से अधिक 90 %तक की छूट प्रदान की जा रही है। जो भी किसान इससे लाभान्वित होना चाहते हैं वह कृपया जल्द से जल्द बैंक की शाखा में बैंक मैनेजर से संपर्क कर अपना समाधान प्राप्त कर सकते हैं सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है कि किसानों को जल्द से जल्द उनको ऋण मुक्त कर दिया जाए जिससे बैंक द्वारा वह आगे भी सहायता प्राप्त कर अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ