सवाल: क्या बेसिक शिक्षा विभाग फर्जीवाड़े के ढेर पर टिका हुआ है



जौनपुर।  बेसिक शिक्षा विभाग को लेकर अब सवाल उठने लगा है कि क्या यह विभाग फर्जी वाड़े पर आधारित हो कर चल रहा है। जी हां जब भी किसी शिक्षक के फर्जी वाड़े की शिकायत हुईं जांच में शिकायत सही मिली। चाहे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हो अथवा प्राथमिक विद्यालय हो, कार्यवाही भले ही विभाग करे लेकिन सरकारी धन की जो लूट हो रही है उस पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। 
एक नया मामला फर्जी वाड़े का पुनः प्रकाश में आया है यह मामला विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के प्राथमिक विद्यालय हडही का है। यहाँ पर वर्ष 2008 से शिक्षा मित्र के पद पर सेवारत  फूला देवी ने फर्जी अंक पत्र के सहारे विभाग में शिक्षक बन गयी और सरकारी खजाने से वेतन भी आहरित कर रही थी ।अब जा कर इसकी शिकायत हुईं तो बीएसए ने जिला समन्वयक के जरिए पूरे मामले की जांच कराया जांच में शिकायत सही पायी गयी। जांच आने के बाद फूला देवी की नियुक्ति निरस्त कर दिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन फर्जी वाड़ा करके शिक्षक बन सरकारी खजाने से जो वेतन आहरित किया था उस पर कोई आदेश विभाग अथवा जिम्मेदार जनो द्वारा नहीं जारी किया जाना सवाल खड़ा करता है। 


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस