आज फिर तड़तड़ाई गोलियां ग्राम विकास अधिकारी की हुई हत्या


प्रदेश की सरकार यूपी में कानून के चाहे जितने दावे करे लेकिन हत्या जैसा जघन्य अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज फिर       मुज़फ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा दूधाहेड़ी में घर में घुसकर कुछ बदमाशो ने ग्राम विकास अधिकारी और उसके परिजनों पर ताबतोड़ गोलिया बरसा कर हमला कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देकर बेखौफ फ़रार हो गए। घटना की सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन देशवाल को उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही डॉक्टरों ने मृतक अधिकारी के एक भाई और एक चचेरे भाई को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया।

घटना की सुचना पर खुद जनपद के SSP अभिषेक यादव भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुँचे। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घर के बाहर नाली को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान विनोद से इनका विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज पूर्व प्रधान अपने दो बेटो और कुछ अन्य लोगो को साथ लेकर पीड़ितों के घर पहुँचा था। जहाँ उन्होंने पीड़ित परिवार पर हमला करते हुए गोलिया चलाई है। जिसमे एक की मौत हो गई है। जबकि कुछ लोग घायल भी हुए है।आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले मामले का खुलासा किया जायेगा।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ