कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने वितरित किया कम्बल, गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान




कुलपति ने गोद लिए गांव देवकली में  निजी तौर पर बांटे कम्बल

जौनपुर। देवकली, करंजाकला, जौनपुर में आज कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर गोद लिए गांव देवकली में निजी तौर पर बड़ी संख्या में गरीबों को कंबल बांटे और कोविड-19 जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर कुलपति ने महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को कोविड-19 से बचने के उपाय बताया एवं गरीबों के मध्य कम्बल वितरण किया। साथ ही साथ प्रेरणा निःशुल्क कोचिंग में पढ़ाने वाले छात्रों की तारीफ की एवं सम्मानित किया। भविष्य में भी लगातार गरीबों की सहायता का वचन दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कुलपति ने किया। स्वागत भाषण कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार यादव,संचालन डॉ विनय कुमार  एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राज बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम निवासी राम सिंगार यादव, सदानंद मिश्रा, समाजसेवी रामकृपाल यादव, पारस प्रसाद, सत्यार्थ, सुनील कुमार मौर्य, मन्ना, मनोज कुमार, नेहा गुप्ता, विशाल विंद, कुंदन मिश्रा, देवेन्द्र सोनकर, जड़ावती शीला, शशिकला, हीरावती, भानमती, लालती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ