धरती में कम्पन से प्रशासनिक अधिकारियों में हडकंप, निरीक्षण को पहुंची टीम


वाराणसी। सारनाथ के एक विशेष क्षेत्र में सोमवार को दिन भर रह-रह कर हो रहे भूकंपीय कंपन को लेकर आखिरकार प्रशासनिक महकमा भी सक्रिय हो गया। डीएम वाराणसी के निर्देश पर मंगलवार की दोपहर टीम ने क्षेत्र में डेरा डाला और जांच पड़ताल शुरू की। एसडीएम सदर अमृता सिंह के साथ ही कम्पन वाले स्थल का निरीक्षण करने पहुंंची सारनाथ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की टीम ने कम्पन स्थल पर निरीक्षण किया।
सारनाथ में लगभग पचास मीटर के दायरे में कम्पन वाले स्थल का निरीक्षण करने पहुंंचे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की टीम ने मौके का जायजा लेने के साथ ही प्रभावित लोगों और भूकंपीय अनुभव को महसूस करने वालों से बातचीत कर धरती कांपने के वजहों की पड़ताल की।
इस दौरान लोगों ने टीम से अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी चिंता जाहिर की। लोगों के अनुभव सुनकर अधिकारी भी इस दौरान हैरान और परेशान नजर आए।
वहीं जल निगम की अवर अभियंता मनीष मौर्य के अनुसार प्लांट की मशीन में कम्पन नहीं है। भूमिगत बिछाई गई पेयजल पाइप के आस पास के पत्थर और मिट्टी काफी दूरी तक सरक गयी होगी उसकी वजह से भी कम्पन हो सकता है। हालांकि, यह सब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आखिर कम्पन की वजह क्या है। वहीं पुरातत्व विभाग द्वारा पुरातात्विक महत्व के स्थलों को कम्पन की वजह से होने वाली क्षति को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई गई जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में पर्यटन के लिए यह कम्पन खतरे का अंदेशा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ