प्रधानमंत्री मुर्दाबाद वित्त मंत्री मुर्दाबाद के नारे के साथ बीमा कर्मचारियों का प्रदर्शन

 



जौनपुर। जीवन बीमा कार्यालय (एल आई सी) पर आज कर्मचारीयों ने आल इन्डिया इन्श्योरेन्स इम्पलाई एशोसियेसन के आह्वान पर वेतन बृद्धि एवं पेन्सन सुधार की मांग को लेकर कार्यालय में ताला बन्दी करके मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारेबाजी किया। 

नारेबाजी करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वेतन बृद्धि कोई भीख नहीं है वह हमारा अधिकार है जो हमें हर हाल में मिलना चाहिए। हमें वेतन के साथ वोनस भी दिया जाना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि दमन के दम पर बीमा दफ्तर नहीं चलेगा। 


कर्मचारियों ने अपने नारे में प्रधानमंत्री मुर्दाबाद एवं वित्त मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये। और ऐलान किया कि अभी तो ये अंगणाई है आगे और लड़ाई के तहत 22 दिसम्बर 20 को और बड़ा प्रदर्शन किया जायेगा इसके बाद भी सरकार ने नहीं सुना तो आल इंडिया नेतृत्व के आह्वान पर बड़ा आन्दोलन संभावित है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ