बेकाबू ट्रेलर ने महिला सहित दो रौंद कर उतारा मौत के घाट

 



जौनपुर। थाना शाहगंज एवं सरपतहां क्षेत्र में  अनियंत्रित तेज रफ्तार  टेलर के कहर से दो परिवार में कोहराम मच गया, जहां एक ओर शाहगंज बाजार में टेलर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी वहीं  एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के उपरांत चालक भागने की फिराक में वहां से निकलकर टेलर सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पम्प के पास एक अधेड़ को रौंदतें हुए सड़क की पटरी के नीचे उतर गया, दुर्घटना में जख्मी अधेड़ की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी। सूचना पर  पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेने के साथ हीं चालक को हिरासत में ले लिया और विधिक कार्यवाही किया है।


   खबर है कि ट्रेलर ने पहले शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित शाहगंज कस्बा के पास एक महिला को रौदते हुए भाग निकला जब तक पुलिस सक्रिय होती तब तक वह सरायमोहिउद्दीनपुर में वहीं के निवासी 50 वर्षीय रहमान पुत्र कुर्बान जो घर से सायकिल से  मजदूरी करने जा रहा था कि अरिवलगन पेट्रोल पम्प के पास टेलर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। रहमान के मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर  पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर टेलर चालक के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 279,304ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ