किसान आन्दोलन में अराजक तत्वो की भूमिका - इन्द्रेश कुमार


वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर देश में कोहराम मचा है. पिछले एक पखवारे से किसान दिल्ली की सरहद पर डेरा डाले हैं. अब तक सरकार और किसानों के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है. लेकिन नतीजा सिफर रहा. इस बीच राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किसान आंदोलन को लेकर निशाना साधा है. संघ के वरिष्ठ नेता इन्द्रेश कुमार के मुताबिक किसानों का आंदोलन अब उनके हाथ से निकल चुका है.
वाराणसी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इंद्रेश कुमार ने किसान आंदोलन पर खुलकर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि किसानों का ये दायित्व बनता है कि वो अपने आंदोलन को सही रास्ते पर लेकर जाएं ताकि देश कि जनता को किसी तरह का कष्ट नहीं पहुंचे. किसानों से अपील करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि किसान राजनीतिक दलों और देश को तोड़ने वाले अराजकतत्वों से बाहर निकले. भारत सरकार ने उन्हें संजीदगी से सुना है. समस्याओं का समाधान किया है. किसान हित के लिए सरकार किसान बिल में सुधार करने के लिए तैयार है.
इंद्रेश कुमार ने किसान आंदोलन ने कहा कि किसान आंदोलन किसानों के हाथ से निकल चुका है. मैंने भी कुछ समय पूर्व किसानों से यह प्रार्थना की थी कि आप अन्नदाता हैं. देश आप को प्रेम भी करता है और सम्मान भी करता है. आप का आंदोलन अल्ट्रा लेफ्ट, अल्ट्रा वेस्ट, जो मोस्ट अन ड्रेमोकेटिक टाइप के लोगों के हाथ में नहीं जाए. यही हम सब की दुआ हैं.

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ