श्मसान हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची 23,सीएम ने दिया जांच का आदेश, नहीं बचेगे जिम्मेदार



नये साल के शुरुआती दिन में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट पर हुए बड़े हादसे में 23 लोगों की मौत के मामले में अब कई लोगों पर एक्शन लिया गया है। सीएम योगी के कार्रवाई के आदेश दिए जाने के बाद इस पूरे घटनाक्रम के जिम्मेदारों पर एफआईआर दर्ज की गयी। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुरादनगर नगरपालिका EO निहारिका सिंह, जे.ई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी समेत अन्य अज्ञात और संबंधित अधिकारी पर मुकदमा दर्ज किया है। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, 337, 338, 427, 409 के तहत थाना मुरादनगर में मुकदमा दर्ज हुआ।

गौरतलब है कि 3 जनवरी रविवार को गाजियाबाद में दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। उनके अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी।तभी पुजारी के आह्वान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे। उसी वक्त एक तरफ की जमीन धंस गयी। बस देखते ही देखते दीवार नीचे बैठ गयी और लेंटर गिर गया। जब तक कोई कुछ कर पाता, सभी हादसे का शिकार हो चुके थे।

हादसे के बारे में गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। हादसे में 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल राहत कार्य तेजी से चल रहा है। आपदा प्रबंधन (NDRF) की टीम बचाव कार्य में लगी हुई है।

हादसे के बारे आशंका है कि भराव की जमीन में श्मशाम का भवन बना था। अधिक बारिश में मिट्टी बैठने से ये दर्दनाक घटना हुई है। पुलिस मलबे से जीवित व मृत लोगों को निकालने में लगी है। फिलहाल घायलों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाजियाबाद के मुरादनगर में छत गिरने की घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हादसे में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


सीएम ने इस संबंध में मण्डलायुक्त, मेरठ एवं ए0डी0जी0, मेरठ जोन को घटना के सम्बन्ध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वहीं, राज्यमंत्री अतुल गर्ग घटनास्थल पर पहुंचे थे ।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ