जेल में बन्दियो के बीच मारपीट की घटना से मच गया था हड़कंप,घटना की जांच जारी है


जौनपुर।  जिला कारागर में आज उस समय हडकंप मच गया जब जेल के अन्दर निरूद्ध दो बन्दी गुटों ने आपस में मारपीट शुरू कर दिया। जेल में मारपीट की घटना की खबर मिलते ही जेल प्रशासन में खलबली मच गई और आनन फानन में पुलिस बल बुलाया गया। एसपी सिटी डा संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने जेल की गहन तलाशी लिया। 
तलाशी के दौरान जेल के बैरेक में बड़ी मात्रा में ईट पत्थर के टुकड़े रखें मिले जिसे वहां से हटवाया गया। इस घटना के बाबत एसपी सिटी का कथन है कि जेल अधीक्षक से घटना के बाबत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के पश्चात विधिक कार्यवाही किया जायेगा। जेल में पुलिस का पहरा लगा दिया गया है ताकि घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। साथ ही शक्ति भी बरती जा रही है। 
बन्दीयों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ और क्यों हुआ यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। जब तक जेल अधीक्षक की रिपोर्ट नहीं आती तब तक पुलिस के अधिकारी कुछ भी खुलासा करने से परहेज कर रहे हैं। 



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस