वैक्सीन लांचिग के बाद अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 5586 लोगोंको किया गया प्रतिरक्षित

जौनपुर। कोविड-19 टीका के लांचिंग के बाद  दूसरे टीकाकरण पर जिले में लक्ष्य 4746 के सापेक्ष कुल 3622 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह से लक्ष्य के सापेक्ष 76.88 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। वहीं 16 जनवरी को 309 लोगों को लांचिंग के ही दिन ही टीका लगा दिया गया था जबकि शुक्रवार 22 जनवरी को 1655 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह से जिले में अब तक 5586 लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा लीलावती अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रेहटी में कोविड वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया गया तथा वैक्सीन लगवाने वालों को प्रमाण पत्र दिया।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में 22 केंद्रों पर आयोजित 42 सत्रों में 4746 के सापेक्ष 3622 लोग प्रतिरक्षित किए गए। 
पूर्व चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (सीएमएस) डॉ. कुमुद शर्मा ने 11.30 के करीब लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगवाया और आधे घंटे आब्जर्वेशन रूम में रहीं। एसीएमओ डॉ. सत्य नारायण हरिश्चंद्र, सर्विलांस मेडिकल आफिसर (विश्व स्वास्थ्य संगठन) डॉ. अभिजीत जोशे, जनपद वैक्सीन मैनेजर और कोविन पोर्टल टेक्निकल एडवाइजर शेख अफजाद, सीएमओ आफिस में स्टेनो सत्येंद्र शर्मा सहित कई अन्य लोगों ने लीलावती महिला चिकित्सालय में टीका लगवाया।


जिला महिला चिकित्सालय, जिला पुरुष चिकित्सालय, लीलावती महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटीजलालपुर, सिरकोनी, डोभी, केराकत, धर्मापुर, करंजाकला, सोंधी-मेहरांवा, शाहगंज, खुटहन, सुइथाकला, बख्शा, बदलापुर, सिकरारा, सुजानगंज, महराजगंज, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं, रामनगर आदि केंद्रों पर सत्र लगे।
अब 29 जनवरी को 22 केंद्रों पर 26 सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनपद के 3005 लोग प्रतिरक्षित किए जाएंगे। आज लीलावती महिला चिकित्सालय में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार के टीकाकरण के साथ ही टीकाकरण सत्र का शुभारंभ होगा। वहीं 04 फरवरी को 14 केंद्रों पर 23 टीकाकरण सत्रों पर 2501 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। 05 फरवरी को 08 केंद्रों पर कुल 09 सत्र आयोजित होंगे और 732 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगेगा।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ