कलेक्ट्रेट में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिले कर्मचारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों संयुक्त कार्यालय, नजारत, भूमि सुधार, शस्त्र अभिलेखागार तथा भू-अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ए.सी.आर.ए. सविता श्रीवास्तव, टाइपिस्ट कमलेश मौर्य, आपदा प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अनुपस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारियों की जीपीएफ, पासबुक अपडेट रहें तथा शासनादेश गार्ड फाइल में लगाया जाए। रिकॉर्ड रूम में पुरानी फाइलों को बस्ते में बांधकर रखने के निर्देश दिए और कहा कि रिकॉर्ड रूम में साफ-सफाई रखें फाइलों में किसी भी कीमत पर दीमक न लगने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारी नेम प्लेट सामने रखें। लाइब्रेरी  का निरीक्षण करते हुए जवाहर सोनकर को निर्देश दिया है कि लाइब्रेरी की पुस्तकों को इंडेक्स के हिसाब से रखें। व्यापार कर रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए पटल प्रभारी सतीश कुमार श्रीवास्तव पूछा कि वाणिज्य कर में कितनी वसूली हुई है शाम तक विवरण प्रस्तुत करें। 
फार्म रूम के निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों का समयावधि एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश को निर्देश दिया कि अधिक शिकायतें आने वाले विभागों की जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक टीम बनाएं जो सुनिश्चित करेगी आईजीआरएस के तहत आने वाली शिकायतों का ठीक से निस्तारण हो रहा है और शिकायतकर्ताओं का फीडबैक भी प्राप्त करें।जिलाधिकारी द्वारा रिकॉर्ड रूम के अभिलेखागार का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अभिलेखों का सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी, डिप्टी डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे, अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस