पंचायत चुनाव: आयोग की जाने क्या है नयी तैयारी, कैसे चुनाव कराने की बना रहा योजना



चुनाव आयोग मल्टी पोस्ट इवीएम से पंचायत आम चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गयी है. इधर राज्य निर्वाचन आयोग के इस प्रस्ताव पर सरकार की अभी तक अंतिम रूप से मंजूरी का इंतजार है. जैसे ही आयोग को इवीएम से चुनाव कराने की लिखित स्वीकृति और राशि का आवंटन हो जायेगा.

आयोग इसीआइएल से 15 हजार मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद का आदेश जारी कर देगी. आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पंचायत आम चुनाव के लिए आयोग द्वारा 15 हजार इवीएम खरीदने का प्रस्ताव है. हालांकि, राज्य में करीब 20 हजार बूथों पर मतदान कराया जाना है. आयोग द्वारा नौ चरणों में मतदान कराने का निर्णय लिया गया है.

ऐसे में पंचायत आम चुनाव में जो मल्टी पोस्ट इवीएम की खरीद होगी, उसमें सेक्योर डिटैचेबल मेमोरी कार्ड का उपयोग किया जायेगा. मतदान के बाद उस चरण के इवीएम का फिर से उपयोग करने के लिए इवीएम से कार्ड को निकाल लिया जायेगा और फिर नया कार्ड डालकर दूसरे फेज का चुनाव कराया जायेगा.

इस तरह से सिर्फ 15 हजार इवीएम के माध्यम से राज्य के ढाई लाख से अधिक जन प्रतिनिधियों का चुनाव हो जायेगा. मल्टी पोस्ट इवीएम की यह खासियत है कि मतदाता एक साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज के जन प्रतिनिधियों में वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों का एक साथ चुनाव कर सकेंगे. साथ ही इसमें मतदान के बाद सबसे अधिक सहूलियत मतगणना में होगी. निर्वाचन की प्रक्रिया में भी कम समय लगेगा



Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस