न्यूरो सर्जन राहुल का दावा महानगरों से वापस आये मरीजों को ठीक किया




जौनपुर। ईशा अस्पताल के बरिष्ट न्यूरो सर्जन डा राहुल श्रीवास्तव का दावा है कि न्यूरो के उपचार में मरीजों को जो सुविधायें महानगरों के अस्पतालों में मिलती है वैसी ही सुविधा जौनपुर के ईशा हास्पीटल में कम खर्चे पर मुहैया करायी जा रही है और मरीजों का सफल उपचार किया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि श्यामलाल नामक मरीज की गर्दन के पास टूटी हुई रीढ़ की हड्डी को जोड़ कर उसे नया जीवन दिया गया है तो विगत  5 माह में ब्रेन ट्यूमर के 100 आपरेशन सफलता पूर्वक किया गया है। मरीज ठीक और स्वस्थ भी है। इसके अलावां सर में गम्भीर चोट अथवा दिमाग में इन्फेक्शन आदि का सफलता पूर्वक उपचार अथवा आपरेशन आदि किया गया है जो अपने आप में खासा मायने रखता है।साथ ही यह भी दावा किया कि लखनऊ  वाराणसी से वापस लौटे मरीजों का उपचार कर उन्हें ठीक करने की सफलता मिली है। उपचार में महानगरों की अपेक्षा खर्च भी कम लिया जाता है। 
पत्रकारों द्वारा ईशा अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों से अधिक धन वसूली के सवाल पर डा श्रीवास्तव अचकचा गये और जो जबाब दिया वह पूरी तरह से प्रायोजित नजर आया। उन्होंने बताया कि व्यवस्था और उपचार के दृष्टि से आंकलन किया जाये तो उपचार का खर्च कम लगेगा हलांकि यह जबाब संतोष जनक नहीं रहा। 
इस अवसर पर ईशा हास्पीटल के कई चिकित्सकों सहित मैनेजमेंट विभाग के वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस