आईएएस पीसीएस की तैयारी करने वालों को जाने कैसे मिलेगी मुफ्त कोचिंग


उत्तर प्रदेश भर के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी की सरकार ने उन्हें उच्चशिक्षा ग्रहण करने के बाद राज्य के प्रमुख कोचिंग सेंटरों में आईएएस और पीसीएस की कोचिंग दिये जाने का हुक्म देने की योजना बना रही है। यह कोचिंग हर वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को मुफ्त दी जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर से आर्थिक आधार पर पीसीएस के लिए 25 और आईएएस की कोचिंग के लिए 25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार प्रदेश भर में 50 गरीब छात्रों को आईएएस और पीसीएस की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। 
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने बताया आर्थिक पिछड़े अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं मिल पाती है। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब आर्थिक पिछड़े हर वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रदेशभर से 50 छात्रों का चयन होगा। इन छात्रों को प्रदेश के प्रमुख कोचिंग इंस्टीट्यूट में कोचिंग दी जाएगी। कोचिंग का सारा शुल्क प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही गरीब छात्रों को कोचिंग दिए जाने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस