प्रदेश की सरकार युवाओं को खेलकूद के प्रोत्साहित कर रही है- गिरीश चन्द यादव




जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद यादव द्वारा झंडारोहण एवं 800 मीटर दौड़ का फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
  प्रतियोगिता का उद्घाटन के उपरांत खिलाड़ियों को आशीर्वचन स्वरूप मुख्य अतिथि द्वारा संबोधित किया गया। मुख्य अतिथि अपने संबोधन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप जनपद स्तर पर ही नहीं मंडल स्तर एवं प्रदेश स्तर पर विजेता बनकर जनपद का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों को यह भी अवगत कराया कि हमारी सरकार युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहित करने हेतु युवक मंगल दल/महिला मंगल दल के माध्यम से खेल उपकरण उपलब्ध करा रही है। खेल को बढ़ावा देने हेतु मुफ्तीगंज के पेसारा ग्राम पंचायत में बड़ा खेल स्टेडियम बनाने का सरकार ने निर्णय लिया है। इससे पूर्व जिला युवा मंगल दल अधिकारी कृपाल यादव द्वारा मुख्य अतिथि को कैप एवं बुके प्रदान कर स्वागत किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मण्डल अध्यक्ष शरद सिंह, पूर्व उपप्रमुख जितेंद्र सिंह, प्रतिनिधि अजय सिंह, राज्यमंत्री मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव व राजदेव यादव, श्यामबाबू आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस