गलत कार्यो का विरोध करने वाले पर विधायक का कहर, दर्ज करा दिया फर्जी मुकदमा




जौनपुर।  विधायक के गलत कार्यो का विरोध करना अब शिक़ायत कर्ता के परिवार को महंगा पड़ने लगा है। क्यों अपने पराजय से नाराज विधायक अब अपने ताकत का प्रयोग करते हुए शिकायत कर्ता के परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाने का काम शुरू कर दिये हैं। जी हां यह कोई कपोल कल्पित कहनी नहीं है बल्कि जनपद जौनपुर के थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित ग्राम सादीपुर निवासी उदय भान सिंह  के साथ घटित घटना है। 
इस बाबत पीड़ित उदय भान सिंह ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित डीजीपी उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश, आईजी, एडीजी एवं कमिश्नर वाराणसी तथा जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर को पूरे वृत्तान्त के साथ दिये गये प्रार्थना पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख करते हुए अपने एवं परिवार के लोगों को विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह से जान व माल के सुरक्षा की मांग किया गया है। 
यहां बतादे कि विकास खण्ड सिरकोनी क्षेत्र स्थित ग्राम सादीपुर में जंगल की जमीन पर विधायक के संरक्षण में बनायी जा रही सड़क का विरोध किया गया था। सुप्रीम कोर्ट जंगल खाते की जमीन पर सड़क बनाने की इजाजत नहीं देता है। मामला जब विधायक के दबाव में नहीं रूका तब उदय भान सिंह न्यायालय की शरण में हाई कोर्ट चले गये। हाईकोर्ट ने कारदायी संस्था पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव से लेकर अधिशासी अभियंता एवं जेई एई तक को हाईकोर्ट में तलब कर लिया और जंगल खाते में बनायी जा रही सड़क को हटाने का आदेश दिया तो प्रशासन ने सड़क पर बुल्डोजर चलवा दिया। 
इसके बाद विधायक हारे शिकारी की तरह आग बबूला हो गये लेकिन प्रशासन के सामने आने का साहस नहीं कर सके। इसके बाद शिकायत कर्ता उदय भान सिंह के परिवार के लोगों पर थाना जलालपुर में अपने प्रभाव से एक 107/116 का मुकदमा फर्जी दर्ज करा दिया साथ ही असलहा की जांच कराने लगे हैं। इन सभी का हवाला देते हुए उदय भान सिंह ने विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ उपरोक्त जनो को प्रार्थना पत्र भेज कर अपने तथा परिवार के लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस