करंजाकला ब्लाक में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक



जौनपुर।  मिशन शक्ति के अंतर्गत जौनपुर के ब्लॉक करंजाकला में यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में महिला शक्ति केन्द्र की महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच होनी चाहिए तो हर काम सम्भव होगा। छात्राओं एवं महिलाओं को अपने अंदर मजबूत भाव रखते हुए हर काम करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 महिला शक्ति केन्द्र की जिला समन्वयक प्रतिभा सिंह, बबीता द्वारा महिलाओं को बताया कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई टोल फ्री नंबर जैसे 1090, 181, 112, 1098 नंबर के माध्यम से महिलाएं अपनी समस्या का समाधान पा सकती हैं और सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, ईसप स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, विधवा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। अंत में परिसर में मिशन शक्ति के पोस्टर्स चस्पा किए गए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस