अधिकारियों की कसी पेंच: शासन की योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचायें -डीएम मनीष कुमार वर्मा


 जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बदलापुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के समक्ष राशन, भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय संबंधित 124 विभागीय शिकायतें प्राप्त जिनमें से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस पर जिलाधिकारी ने मामलों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। मरगुपुर एवं डोमपुर में बंजर जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने तथा खुर्चनपुर गांव में विद्युत व्यवस्था सुदृण करने का निर्देश दिया।  
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं को प्रत्येक लाभार्थी तक पहुचाया जाये। समाधान दिवस के अवसर पर भूमि विवाद के ज्यादा शिकायते प्राप्त होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का ससमय निस्तारण करें। यदि समस्या का निस्तारण उनके स्तर पर न हो तो प्रार्थी को अवगत करा दे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि आईजीआरएस के मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे।
  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, उपजिलाधिकारी कौशलेश मिश्र,  तहसीलदार अजय पाण्डेय  सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ