पुलिस ने किया खुलासा भाई ने अपने बहन की गला रेत कर किया था हत्या



प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के शहजाद पुर अमेठी में बीते 17 तारीख को दिव्यांग महिला की गला रेत कर हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि दिव्यांग बहन की हत्या उसके सगे भाई ने किया था जिसे गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है।    घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से इस हत्या का खुलासा किया गया है।

बात दें कि शहजाद पुर गांव की रहने वाली महिला के बड़े भाई ने ही रिश्तों को शर्मसार करते हुए बहन की ही गला रेत कर निर्मम हत्या कर की है इसका खुलासा करते हुए डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल किया और बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहन से लड़ाई हुई थी के बाद दिव्यांग भाइयों पर आश्रित बहन की कर दी हत्या। उन्होंने बताया कि भाई प्रदीप अवस्थी उर्फ अन्नू ने बहन सीमा अवस्थी की गला रेत कर निर्मम हत्या करने के बाद खुद पुलिस को दी सूचना दी।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमेठी के शहजादपुर निवासी दिव्यांग रेखा अवस्थी (45) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। रेखा के भाई प्रदीप कुमार अवस्थी उर्फ अन्नू ने पुलिस को घटना की जानकारी दी सूचना पाकर मौके पर पुलिस, फ़ोरेंसिक, डाग स्क्वायड सहित अन्य टीमें मौके पर पहुँची रेखा अपने भाई संदीप उर्फ आशू व अन्नू अवस्थी के साथ रहती थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस